fbpx

दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगे देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक ऑटो, सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली, 31 मार्च, 2022

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आईपी डिपो से इलेक्ट्रिक ऑटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कहा कि दिल्ली की सड़कों पर अब देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक ऑटो दौड़ेंगे। आज से दिल्ली में इलेक्ट्रिक ऑटो चलने शुरू हो गए। 20 ऑटो ड्राइवर्स को मैंने खुद आरसी सौंपी, इनमें महिला ड्राइवर्स भी हैं। बहुत जल्द दिल्ली की सड़कों पर हज़ारों इलेक्ट्रिक ऑटो दौड़ेंगे। प्रदूषण के खि़लाफ़ हमारी दिल्ली एकजुट होकर लड़ रही है। इनके शुरू होने से साढ़े तीन हजार से अधिक परिवारों को रोजगार मिला है। इसमें 500 महिलाएं भी शामिल हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की ईवी पॉलिसी की पूरे देश में तारीफ हो रही है और दिल्ली को अब ईवी कैपिटल भी माना जाने लगा है। ईवी पॉलिसी लागू होने के बाद पहले साल में ही दिल्ली में कुल खरीदे गए वाहनों में से 10 फीसद इलेक्ट्रिक वाहन हैं। पिछले पांच साल में ईवी पॉलिसी के अंतर्गत 45 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। वहीं, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई पहल की है। उनकी लाइसेंस फीस पूरी माफ है। शारीरिक उंचाई को कम किया गया है और तीन साल की बजाय अब एक माह की ट्रेनिंग लेकर महिलाएं डीटीसी या क्लस्टर बसें चला सकती हैं।

प्रदूषण को देखते हुए हम धीरे-धीरे सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ ले जा रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली की सड़को ंपर आज से इलेक्ट्रिक ऑटो भी दौड़ने चालू हो गए। इन ई-ऑटो को हरी झंडी दिखाने के लिए आईपी डिपो आज एक समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल ने रिबन काट कर कार्यक्रम की शुरूआत की और हरी झंडी दिखाकर सभी ई-ऑटो रवाना किया। इस दौरान दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, डीडीसी के उपाध्यक्ष जस्मीन शाह और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली वासियों के लिए बहुत अच्छा दिन है कि पहली बार दिल्ली में इलेक्ट्रिक ऑटो शुरू होने जा रहे हैं। आज नीले रंग के सभी ई-ऑटो को हरी झंडी दिखाई गई है। यह सभी ई-ऑटो आज से दिल्ली की सड़कों पर चलने चालू होंगे। प्रदूषण को देखते हुए हम धीरे-धीरे सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ ले जा रहे हैं। उसी श्रृंखला में अब दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक ऑटो चलने चालू होंगे। अभी एक सांकेतिक रूप से कुछ ऑटो चालक भाई-बहनों को उनके कागज सौंपे गए। कागज पाकर सभी लोग बहुत खुश थे। एक तरफ, कई सारे लोगों को रोजगार मिल रहा है। आज करीब साढ़े तीन हजार लोगों का कोटा रिलीज किया गया है। इस तरह, साढ़े तीन हजार लोगों को एलओआई जारी हो चुके हैं। यह साढ़े तीन हजार लोग दिल्ली की सड़कों पर ई-ऑटो चलाएंगे। इससे साढ़े तीन हजार परिवारों को रोजगार भी मिलेगा। मैं सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं। इन साढ़े तीन हजार ई-ऑटो चालकों में करीब 500 महिला चालक भी शामिल हैं। यह बहुत गर्व की बात है कि महिलाएं भी ऑटो चला रही हैं और अपने परिवार को पालेंगी।

Reported By :- AAP Sources

Leave a Reply

Your email address will not be published.