fbpx

निगम चुनाव बताते हैं कि जनता ने मोदी के चेहरे को नकारा, केजरीवाल के वोट प्रतिशत में गिरावट उनके लिए चेतावनी।- चौ0 अनिल कुमार

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर, 2022 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद जनता के फ़ैसले को स्वीकार करते है, क्योंकि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव परिणामों के बाद एक बात साफ हो गई है कि जहां दिल्ली ने मोदी के चेहरे को नकार दिया वहीं अरविन्द केजरीवाल के 230 सीटें जीतने की घोषणा को भी धराशाही कर दिया है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी एक ज़िम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए दिल्ली के जनहित जनकल्याण व बेहतरी के लिए काम करती रहेगी।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि निगम चुनाव में लोगों ने कांग्रेस के मेरी चमकती दिल्ली अभियान को सराहा है। उन्होंने कहा कि काँग्रेस एकमात्र पार्टी है, जिसके वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। दिल्ली की जनता ने मोदी के चेहरे व भाजपा के 15 वर्षों के शासन को नकारा है। भारत जोड़ों यात्रा निगम चुनाव से पहले दिल्ली पहुँचती तो परिणाम शायद कुछ और होते। विधाननसभा चुनाव 2020 की तुलना करें कांग्रेस वोट प्रतिशत बढ़ा है। जबकि आम आदमी पार्टी के वोट प्रतिशत में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है और भाजपा का वोट प्रतिशत जस का तस है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि वोट प्रतिशत की बढ़ोतरी कार्यकर्ताओं को सकारात्मक ऊर्जा देगी, जिससे आने वाले आम चुनाव व दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी का रास्ता प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के विज्ञापन भ्रम से दिल्ली की जनता धीरे-धीरे बाहर आ रही है और शीला दीक्षित के कामों का फायदा आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में भाजपा का 15 साल का MCD में और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार का 8 सालों के कुशासन में दोनों पार्टियो ने अपनी सत्ता व धन बल व आरोप प्रत्यारोप की राजनीति के चलते कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार के विकास के एजेंडा को दबाने का काम किया। उन्होंने कहा कि दोनो पार्टियां आपसी वाद-विवाद, ब्लेम गेम की आड़ में अपनी जवाबदेही से बचती रही और इनकी नूरा कुश्ती के बीच जनता के हित से जुड़े मुद्दे कहीं खो गए। उन्होंने कहा कि सत्ता के दुरुपयोग द्वारा ग़लत परिसीमन कराकर तथा हमारे नेताओ, कार्यकर्ताओं के दिल्ली की जनता के बड़ी संख्या में वोट काटकर कांग्रेस को हराने का चक्रव्यूह रचा गया।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली की जनता ने MCD में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया है। दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम में केजरीवाल की सरकार होने पर क्या केजरीवाल निगम को फंड की समस्या से मुक्त करा पाऐंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल वायदे के अुनसार नगर निगम के कर्मचारियों को तुरंत पक्का को पूरा करें वरना दिल्ली काँग्रेस सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *