fbpx

श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में ऐतिहासिक होगी- चौ0 अनिल कुमार

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर, 2022 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में ऐतिहासिक होगी। देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, साम्प्रदायिकता, तानाशाही सरकार के देश विरोधी निर्णयों के खिलाफ देश और देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए राहुल जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। यह यात्रा अब जन सैलाब बन चुकी है और जिस राज्य से भी राहुल गांधी जी यात्रा लेकर चल रहे वहां की जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।

प्रातः 6 बजे हरियाणा से दिल्ली के बदरपुर बार्डर से हरियाणा प्रदेश कांगेस कमेटी के अध्यक्ष श्री उदय भान भारत जोड़ो यात्रा को दिल्ली में प्रवेश करने के लिए श्री राहुल गांधी जी की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार को सौपेंगे। भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बार्डर से शुरु होकर लाल किला तक जाऐगी। यात्रा 2 घंटे के विश्राम के लिए आश्रम चौक पर रुकेगी, जहां से यात्रा एक बार फिर शुरु होकर लाल किला के लिए चलेगी। प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज भारत जोड़ो यात्रा के रुट का निरिक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

चौ0 अनिल कुमार ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा देश में राजनीति से उपर उठकर नये आयाम कायम करके देशवासियों के साथ जुड़ने की एक नई शुरुआत श्री राहुल गांधी जी द्वारा की जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा का असर पूरे देश में जहां एकता, अखंडता और देशवासियों को जोड़ने का पड़ रहा है वहीं भाजपा राहुल गांधी जी के साथ लगातार जुड़ रहे जनसैलाब से पूरी तरह घबरा गई है। शुरुआत से ही भाजपा यात्रा को रोकने की नाकाम कोशिश कर रही है, परंतु देशवासियों के मिल रहे जनसमर्थन के कारण किसी भी प्रदेश में अभी तक यात्रा को कमजोर नही कर पाई है। उन्होंने कहा कि पूरे देश का युवा वर्ग राहुल जी के साथ यात्रा से जुड़ रहा है और भारत जोड़ो यात्रा में जो संदेश राहुल जी देशवासियों को दे रहे है, युवा वर्ग राहुल जी के नेतृत्व में अपना भविष्य सुरक्षित देख रहे हैं।

चौ0 अनिल कुमार ने बताया कि 24 दिसम्बर, 2022 को सायं 4.30 बजे भारत जोड़ो यात्रा का लाल किला पर समापन होने के पश्चात श्री राहुल गांधी जी कांग्रेस नेताओं के साथ शांति वन, शक्ति स्थल, वीर भूमि और राजघाट पर जाकर भारत की दिवंगत विभूतियों को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.