fbpx

हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ढ़ोल नगाड़ों के बीच श्री अरविन्दर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद संभाला

नई दिल्ली, 14 सितम्बर, 2023 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने आज हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विधिवत रुप से अध्यक्ष पद संभाल लिया। निवर्तमान अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने श्री अरविन्दर सिंह लवली को विधिवत चार्ज देते हुए चुनौती पूर्ण समय में काम करने का सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्री दीपक बाबरिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सर्वश्री अजय माकन, सुभाष चौपड़ा, जय प्रकाश अग्रवाल, चौ0 अनिल कुमार के अलावा कांग्रेस कार्यसमित के सदस्य सर्वश्री मनीष चतरथ, देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व सांसद श्रीमती कृष्णा तीरथ, श्री संदीप दीक्षित, परवेज हाश्मी, अ0भा0क0कमेटी के एससी विभाग के चेयरमैन राजेश लिलौठिया, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सर्वश्री हारुन यूसूफ, श्री राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक श्री जयकिशन, कांग्रेस प्रवक्ता रागिणी नायक में सम्बोधित किया व पूर्व सांसद श्री रमेश कुमार व डा0 उदित राज, कांग्रेस कार्यसमित के सदस्य श्री पवन खेड़ा, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा और अल्का लांबा, अ0भा0क0कमेटी सचिव अभिषेक दत्त, शिव भाटिया और अमृता धवन, पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, श्री मंगतराम सिंघल, श्री रमाकांत गोस्वामी, प्रो0 किरण वालिया, निगम के अलावा दिल्ली के सभी पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक, निगम पार्षद, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सेवादल आदि सभी सबंध संगठनों के पदाधिकारी, सभी जिला व ब्लाक अध्यक्ष और श्री अमित मलिक, परविन्दर शर्मा भी मौजूद थे। पूर्व मंत्री श्री राजकुमार चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया व सभा का संच�

Leave a Reply

Your email address will not be published.