fbpx

बला की खूबसूरत औरत के हनी ट्रैप में अब तक कई लोग फंस कर तबाह

रईस घरों एवं व्यापारियों को हनी ट्रैप में फसा कर ब्लैक मेलिंग का मामला सामने आया है पीड़ितों ने जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से शिकायत की है बता दें कि घमापुर क्षेत्र की रहने वाली बला की खूबसूरत औरत के हनी ट्रैप में अब तक कई लोग फंस कर तबाह हो चुके हैं। हनी ट्रैप गैंग मैं खूबसूरत महिला और कुछ वकील शामिल है। जो महिला की खूबसूरती की जाल में अमीर और व्यवसायी घरों के युवकों को फसाते है।

इसके बाद शातिर महिला रेप का आरोप लगाकर लाखों रुपए की डिमांड करती है। अब तक इस गिरोह ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। उनका ताजा शिकार बना है 30 वर्षीय आदर्श नगर का एक युवक। इस युवक और उसके पिता से 15 लाख रुपए की मांग की गई थी।

हनी ट्रैप का ये सनसनीखेज प्रकरण एसपी के पास पहुंचा है। इस महिला के सताए लोग एक साथ एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के पास पहुंचे और आपबीती सुनाई। सिलसिलेवार एक-एक घटना के बारे में बताया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है।

इसकी जांच का आश्वासन दिया है। एसपी ने अपील की है कि इस गैंग के शिकार लोग गोपनीय तरीके से उनसे अपनी बात रख सकते हैं। वे बिना सामने आए अपने साथ हुई ब्लैकमेलिंग की शिकायत कर सकते हैं।

केस -1

हनी ट्रैप के खेल की शुरूआत होती है 2016 में। तब घमापुर में विकास रामख्यानी नाम के व्यवसायी को इस महिला ने अपने रूपजाल में फंसाया। फिर रेप का प्रकरण दर्ज करा दिया। उसे ऐसा ब्लैकमेल किया कि मजबूरी में उसे शादी करनी पड़ी। उसकी शारी संपत्ति हड़प कर आरोपी महिला ने डिंडोरी में रेप का प्रकरण दर्ज करा दिया। वहां न्यायालय में अब भी ये केस चल रहा है।

केस-2

महिला का दूसरा शिकार बना कानपुर का चर्चित व्यवसायी अर्चित सलूजा। सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करके उसने अर्चित को फंसाया और फिर साथी मनीष मेघवानी के साथ मिलकर 40 लाख रुपए की मांग की। पैसे नहीं मिले तो उसने अपनी गैंग के वकीलों के साथ मिलकर महिला थाने में रेप का प्रकरण दर्ज करा दिया। अर्चित ने महिला और मनीष मेघवानी के खिलाफ कानपुर की कोर्ट में परिवाद दायर किया है। एक आवेदन परिवार ने एसपी जबलपुर को भी दिया है।

केस-3

इस महिला का तीसरा शिकार बना विकास समतानी। उसके खिलाफ महिला ने तिलवारा थाने में 2021 में रेप का केस दर्ज कराया। ये केस वर्तमान में कंचन गुप्ता अपर सत्र न्यायाधीश जबलपुर के यहां लंबित है। विकास समतानी से भी 20 लाख रुपए की मांग की गई थी। पैसे नहीं मिले तो उसे भी रेप के केस में फंसा दिया गया।

केस-4
इस महिला का चौथा शिकार बना आदर्श नगर का मोहित डुडेजा नाम का युवक। बेकरी कारोबारी परिवार से जुड़े मोहित से दोस्ती कर महिला ने संबंध बनाए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगी। वह मोहित पर 15 लाख रुपए देने का दबाव डाल रही थी। यहां तक कि चौथा पुल स्थित उसकी दुकान में भी घुसकर हंगामा किया। आखिर में उसने गोरखपुर थाने में रेप का केस दर्ज करा दिया।

बला की खूबसूरत औरत के हनी ट्रैप में अब तक कई लोग फंस कर तबाह
बला की खूबसूरत औरत के हनी ट्रैप में अब तक कई लोग फंस कर तबाह

कुछ वकील भी गिरोह में शामिल-
बताया जा रहा है कि हनी ट्रैप में फंसाने वाली इस महिला के साथ तीन वकील भी शामिल है। जिला कोर्ट में पैरवी करने वाले ये वकील ही सबसे पहले शिकार काे कॉल कर धमकाते हैं। पहले दबाव बनाया जाता है कि रेप के केस से बचना चाहते हो तो ले-दे कर समझौता कर लो।

https://l.facebook.com/l.php?u=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2FBHARATN50153177%3Ffbclid%3DIwAR1ndTgip08nIwYdGBx8NQP0mpT_BsOJJuCieymOoBlIde9kR5DjwzgbkC0&h=AT1nw49TPdsFEOT1CUXtTVcchL9RCA79J8TypEpYXyyAoENbsRCvXElb_f9_CeG8HIMbqGc7PG1SwpgY1YjGjwkVqdmMQgFHZnwV2hduPI4d3T3-uM0oZe4OEE7fYtoKGjIT
https://l.facebook.com/l.php?u=https%3A%2F%2Fwww.youtube.com%2Fchannel%2FUCrw2RMU8EgEdaJIsTOdsGlQ%2F%3Ffbclid%3DIwAR03LhBc-MagJ97Z1Hwz1lYdcMizthjiJXkDKRIDZ33U-S_CcoiviFLQfp0&h=AT1nw49TPdsFEOT1CUXtTVcchL9RCA79J8TypEpYXyyAoENbsRCvXElb_f9_CeG8HIMbqGc7PG1SwpgY1YjGjwkVqdmMQgFHZnwV2hduPI4d3T3-uM0oZe4OEE7fYtoKGjIT

Leave a Reply

Your email address will not be published.