
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा ‘मन की बात’ में दिया गया संदेश “Catch the Rain, where it falls, when it falls” आज एक राष्ट्रीय दिशा बन चुका है। उसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है।
वर्षा जल संचयन हमारी परंपरा की बुद्धिमत्ता है, जिसे आज की आवश्यकता बनाना होगा। सरकार द्वारा ₹50,000 तक की सब्सिडी, पानी के बिल में 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट और निःशुल्क तकनीकी सहायता जैसे कदम इस दिशा को गति दे रहे हैं। अब लक्ष्य है कि हर घर, हर छत और हर संस्थान इस प्रयास का सक्रिय हिस्सा बने।
बारिश की हर बूंद, भविष्य की सुरक्षा है। अगर हम उसे वहीं सहेज लें जहां वह गिरती है, तो दिल्ली की जल स्थिति में बड़ा परिवर्तन संभव है। आइए, “Catch The Rain” को एक अभियान नहीं, बल्कि जन-स्वभाव बनाएं।
इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री प्रवेश साहिब सिंह, सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी, विधायक श्री अनिल कुमार शर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र बब्बर जी, श्री रविंद्र चौधरी जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।









