fbpx

भारतीय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित “एक शाम, अश्विनी के नाम” 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने आज, शनिवार को नई दिल्ली स्थित कमानी ऑडिटोरियम में पत्रकारिता जगत के एक मजबूत स्तंभ, उत्कृष्ट राष्ट्रवादी, भाजपा के पूर्व सांसद और पंजाब केसरी के मुख्य सम्पादक स्वर्गीय अश्विनी चोपड़ा जी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम “एक शाम, अश्विनी के नाम” कार्यक्रम में भाग लिया और अश्विनी चोपड़ा जी के कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। श्री नड्डा ने कहा कि आज हम सब अश्विनी चोपड़ा जी की 66वीं जयंती मना रहे हैं। उनका व्यक्तित्व सदा हम सबके साथ है। वे “दोस्तों के दोस्त” थे – उनके पूरे व्यक्तित्व को यही तीन शब्द बयां करने के लिए काफी है। वे सदा अपने दोस्तों को मदद करने के लिए तैयार रहते थे। “इटस माई लाईफ” पुस्तक शीर्षक की तरह अश्विनी जी ने अपनी जिदंगी को जीया। अश्विनी जी हमारे बीच नहीं है किन्तु उनकी यादें हमारे बीच तरोताजा है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अश्विनीजी का जीवन सफर आदर्शों एवं मूल्यों की पत्रकारिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। वे प्रखर राष्ट्रवादी और निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकार थे। वे एक भावनात्मक व्यक्तित्व के साथ कठोर निर्णय लेने वाले व्यक्ति भी थे। देश और समाज क्या चाह रहा है और क्या जरूरत है, वे उसे अच्छी तरह से जानते और समझते थे। श्रद्धेय लाला जगत नारायण जी और शहीद रमेश चंद्र जी के निधन के पश्चात् अश्विनी जी ने बैट–बॉल छोड़ जिस तरह से देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और पत्रकारिता जगत को एक नया आयाम दिया, वह अपने आप में प्रेरणा का उद्गम है। वे मजबूत कलम के सिपाही थे जो हमेशा सच्चाई और राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत के साथ खड़े रहते थे। श्री नड्डा ने कहा कि जब किसी को कैंसर की बीमारी की जानकारी होती है तो अक्सर लोग टूट जाते हैं किन्तु अश्विनी जी कैंसर के ऑपरेशन कराने के बाद भी लोगों के सामने जिंदादिली से मिलते थे। जब वे कैंसर से जूझ रहे थे, जीवन से संघर्ष कर रहे थे, तब भी उनकी जीवटता, ओजस्विता और समाज के लिए कुछ करने की ललक देखने लायक थी। अश्विनी जी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कार्यसंस्कृति, गरीब कल्याण की नीति और भारतवर्ष को विश्व का निर्णायक राष्ट्र बनाने की सोच के कायल थे। उन्होंने हम सबको देश और समाज के लिए हमेशा कटिबद्ध भाव से काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।

राजधानी जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्यवाही

राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सवाई मानसिंह अस्पताल और आरएमआरएस (राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ…

नियमों के विरुद्ध गांव के बीच में बना था शराब ठेका, शिकायत पर ऊर्जा मंत्री ने एक्साइज विभाग के अधिकारी को चार्जशीट करने के निर्देश दिए

हिसार, 12 मई।ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने गांव नंगथला में नियमों के विपरीत गांवों के बीच…

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा खानपारा, गुवाहाटी (असम) में आयोजित विशाल जन-सभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह जी…

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर भाजपा किसान मोर्चा ने जीरो बजट प्राकृतिक खेती को अपनाने का संकल्प व शपथ लेकर बख्तियारपुर से बिधिपुर तक पदयात्रा कर गंगा किनारे बसे किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित किया।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गौ आधरित…

बीजेपी की बुलडोजर राजनीति का सच सामने आया, दिल्ली की जनता से अवैध वसूली करने के लिए दे रहे बुलडोजर चलाने की धमकियां- AAP

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2022 बीजेपी की बुलडोजर राजनीति का सच सामने आ गया है। दिल्ली…

कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का सद्भावना संदेश लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जहांगीरपुरी में दंगा पीड़ित लोगों से मिला।

[3:06 pm, 22/04/2022] Manish Kumar: नई दिल्ली, 21 अप्रैल, 2022 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के…

भारत के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिये स्टार्टअप इंडिया स्टैंडअप इंडिया

देश में कई ऐसी स्टार्ट अप कंपनिया है जो कई क्षेत्रों में आगे बढ़कर कर कार्य…

Madhyapradesh :- खरगोन में अब तक 95 दंगाइयों को किया गिफ्तार, 3 होटलों व बेकरी पर चला बुलडोज़र…

खरगोन में कर्फ्यू के तीसरे दिन जिला और पुलिस प्रशासन ने 4 स्थानों पर बुलडोजर चलाया।…

नोरा फतेही की ये तस्वीरें देख कर आप रह जायेंगे दंग

नोरा फतेही को मुंबई में स्पॉट किया गया हैl इस अवसर पर उन्होंने थाई हाई स्लिट…