fbpx

कांवड़ मेले के अंतिम चरण में शिवभक्तों से पूरी तरह गुलजार हो उठी धर्मनगरी हरिद्वार

हरिद्वार: कांवड़ मेले के अंतिम चरण में धर्मनगरी हरिद्वार शिवभक्तों से पूरी तरह गुलजार हो उठी है. शहर से लेकर हाईवे तक हर तरफ भगवा रंग नजर आ रहा है. हरकी पैड़ी, गंगा घाटों और बाजार में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. वहीं डाक कांवड़ के चलते हाईवे पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है.

हरिद्वार में चारों तरफ डाक कांवड़ वाहन और भगवा ही भगवा नजर आ रहा है. हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर हरिद्वार आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं. हरकी पैड़ी जाने वाला रास्ता वाहनों से पैक हो गया है. शहर की सभी बड़ी पार्किंग भी पैक हैं. हालांकि कुछ डाक कांवड़िए गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों को रवाना होना शुरू हो गए हैं. लेकिन जो आने वाले वाहन हैं, उनकी संख्या बहुत ज्यादा है. शनिवार शाम तक तीन करोड़ बीस लाख के करीब कांवड़िए गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं. अनुमान है कि इस बार पांच करोड़ कांवड़िए हरिद्वार आएंगे. उसी को लेकर सभी तैयारियां की गई हैं. फिलहाल हरिद्वार शहर को जाम से मुक्त रखा गया है, लेकिन हरकी पैड़ी के आसपास बाजारों में भारी भीड़ जमा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *