fbpx

नगर निगम में आप पार्टी के आते ही चरमरा गई दिल्ली की सफाई व्यवस्था :- जितेंद्र महाजन

दिल्ली में बाढ़ तथा वर्षा के दौरान डेंगू ,डायरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। जिसको लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री श्री सौरभ भारद्वाज , दिल्ली की मेयर श्रीमती शैली ओबरॉय ने स्वामी दयानंद हॉस्पिटल का दौरा किया था। तथा यह दावा किया गया था कि दिल्ली सरकार तथा दिल्ली नगर निगम मानसून सीजन के दौरान बीमारियां ना फैले, तथा बीमारियां फैलने पर पीड़ित लोगों को जल्दी इलाज मिले इसको लेकर सजग हैं।
रोहताश नगर के विधायक जितेंद्र महाजन के अनुसार दिल्ली नगर निगम में जब से आम आदमी पार्टी सत्ता में आई है, तभी से दिल्ली की सफाई व्यवस्था, विशेष रूप से यमुनापार की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। यमुनापार में कूड़ा उठाने का ठेका मेट्रोवेस्ट कंपनी को दिया गया है। टेंडर की शर्तों में यह तय हुआ था कि कंपनी द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा, तथा ढलाव घरों को बंद किया जाएगा तथा जगह-जगह कंपैक्टर मशीनें लगाई जाएंगी। परंतु जब से आम आदमी पार्टी निगम में सत्ता में आई है तभी से आम आदमी पार्टी की मिलीभगत से मेट्रो वेस्ट कंपनी ने घर-घर से कूड़ा उठाने में तैनात कर्मचारियों और कूड़ा उठाने में काम आने वाले वाहनों में भारी कमी कर दी है। तथा ढलाव घर कूड़े के ढेरों से भरे पड़े हैं। कंपनी द्वारा कई कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। तथा नया निगम बने हुए 6 महीने से अधिक समय हो गया है, परंतु पूरे यमुनापार में एक भी नई कंपैक्टर मशीन नहीं लगाई गई है। जिससे यमुनापार के अंदर मानसून सीजन के दौरान महामारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विधायक जितेंद्र महाजन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली नगर निगम कमिश्नर श्री ज्ञानेश भारती को पत्र लिखकर तुरंत जमुनापार की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। जिससे आने वाले दिनों में महामारी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *