
आज दिल्ली के विकास की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी के करकमलों से ₹1,941 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ। समस्त दिल्लीवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी और माननीय गृह मंत्री जी का हृदय से आभार।
लंबे समय से लंबित बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 अब दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित है। इससे मयूर विहार फेज-1 से एम्स तक सिग्नल-फ्री सफर होगा। जाम कम होगा, समय बचेगा और लाखों लोगों का रोज़ का सफर आसान होगा।
मुकरबा चौक अंडरपास के साथ मोदी मिल-सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर और लोनी अंडरपास भी दिल्ली की कनेक्टिविटी को नई मजबूती देंगे। दिल्लीवासियों का समय बचे, सफर आसान हो और जीवन में सुविधा बढ़े, इसी संकल्प के साथ हम ‘विकसित दिल्ली’ के निर्माण की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी, कैबिनेट सहयोगी श्री प्रवेश साहिब सिंह जी, श्री आशीष सूद जी, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा जी, श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह जी, श्री कपिल मिश्रा जी, डॉ. पंकज कुमार सिंह जी तथा विधायक सरदार तरविंदर सिंह मारवाह जी एवं श्री रविन्दर सिंह नेगी जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।



