fbpx

भारतीय किसान संघ ने सोयाबीन, मक्का की अर्थी निकाली

भारतीय किसान संघ ने सोयाबीन, मक्का की अर्थी निकाली: अर्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया, फसलों के दाम बढ़ाने की मांग की

अशोकनगर में भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। कृषि उपज मंडी से एकत्रित होकर सोयाबीन एवं मक्का की अर्थी सजाकर कंधों पर रखकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने अर्धनग्न होकर व्याकुल होकर, एक दूसरे से विलाप कर (भाबुक) प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा लेकर, ढोल नगाड़े के साथ पहुंचे और फसलों के दाम बढ़ाने की मांगों का ज्ञापन भी दिया।

यह ज्ञापन दिया:
मध्यप्रदेश में सोयाबीन का उत्पादन अधिक होता है लेकिन इसके समर्थन मूल्य काफी कम हैं। इस बार सोयाबीन की खरीदी 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर की जाए। इसके अलावा मक्का का रखवा भी बड़ा है। मक्का की खरीदी ₹3 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो, जबकि धान की खरीदी ₹4 हजार रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री जगराम सिंह यादव ने बताया कि खरीफ की फसलें अर्थी पर चली गयी, जिससे किसान के भी बेहाल है। अगर इस बार किसान की सोयाबीन मक्का एवं धान की फसलों के दाम नहीं बढ़ाए गए तो वह सरकारों की भी अर्थी बांध देगा। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश भर में 21 तारीख को जंगी प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.